फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे तेजी दौड़ी बीए प्रथम वर्ष की प्रीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की फर्राटा दौड़ स्पर्धा में प्रीति ने सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक महंत डॉ. साधुराम स्वामी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आज बालिका हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर रही है। खेलों में भी लड़कियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। प्रतियोगिता की खोखो प्रतियोगिता के मुकाबले में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराया। सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में बीए प्रथम वर्ष की प्रीति प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की अनु द्वितीय और बीएससी प्रथम वर्ष की बुलबुल तृतीय रही। प्रतियोगिता की अन्य स्पर्धाएं शुक्रवार को होगी पुरस्कार वितरण भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर करेंगे। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, अध्यक्ष कालूराम धामा, निदेशक रवि पंवार, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाना, प्राचार्य राजीव गुप्ता, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, घनश्याम शास्त्री सागर तोमर, मनोज पहलवान, डॉ. संजीव, सचिन कुमार, प्रवेश, शाबरा, वर्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें