बागपत। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मंगलवार को डीएम शकुंतला गौतम ने बीजेपी प्रवक्ता चारु प्रज्ञा व फिल्मकार मनीष मुद्रा की ओर से प्राप्त 100 पीपीई कोरोना वॉरियर्स के लिए सीएमओ को प्रदान की। इसके अलावा एक कंपनी की ओर से प्राप्त 55 सैनिटाइजर व 25 च्व्यनप्राश के एक किलोग्राम के डिब्बे एक्टिविटी टीम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को उपलब्ध कराए गए।
सम्मानित किया
रमाला। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किशनपुर बराल में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इसमें कोरोना महामारी में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए एसओ रमाला महिपाल सिंह व एसएसआई रणधीर सिंह, चिकित्सक प्रमोद उज्जवल व राजपाल शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सीएचसी अधीक्षक को किया सम्मानित
खेकड़ा। सीएचसी खेकड़ा को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। मंगलवार को कुछ लोगों ने बड़ागांव में अपना क्वारंटीन का निर्धारित समय पूरा कर लिया। उनको घर के लिए विदाई देने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर को चिकित्सकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। डा. ताहिर ने चिकित्सकों को असली योद्धा बताते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डा. अमित त्यागी, डा. मंसूर अनवर, पवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे।