फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिव्यांगों को वितरित किए कृत्रिम अंग व उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/छपरौली। विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। डीएम राजकमल यादव ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित कर पेंशन के बारे में जानकारी दी।
कैंप में जिलाधिकारी ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके दिव्यांगों से मत बनवाने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल ढाका मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, छपरौली के बदरखा गांव में दिव्यांग पेंशन/निराश्रित महिला पेंशन/वृद्धावस्था पेंशन/विकलांग कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैंप आयोजित किया गया। इसमें किसानों की समस्या का समाधान किया गया और पात्रों की पेंशन बनाई गई। विधायक सहेंद्र सिंह ने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर अलीशा, उदयवीर, बिजेंद्र, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
दिव्यांगों की सहायता का संकल्प दिलाया
खेकड़ा। कस्बा स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। छात्राओं ने दिव्यांगों की सहायता करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने छात्राओं को दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं, उनके प्रति सदैव सहानुभूति रखने के लिए प्रेरित किया। उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। दिव्यांगों में राजनीतिक जागरूकता उत्पन्न करने के के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। दिव्यांग की वोट बनवाने में सहायता करे। संगोष्ठी मे छात्रा वर्षा, शिवानी, साक्षी, नेहा, मोनिका, ज्योति, रजनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें