फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने हेलमेट पहनाए

Mon, 27 Nov 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बाइक सवार को हेलमेट पहनाने के बाद फूल देकर सम्मानित करते एसपी जयप्रकाश और डीएम भवानी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यातायात माह के तहत रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट मेले का आयोजन किया। इस दौरान डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने बगैर हेलमेट सफर करने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रुकवाया। उनको हेलमेट खरीदने के लिए प्रेरित किया। बाद में उनको हेलमेट पहनाकर फूल भेंट किए।
विज्ञापन


 बागपत की सड़कों पर बहुत कम दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलते हैं। इस कारण सड़क हादसों में हर साल सैकड़ों लोगों की जान जाती है। हादसे रोकने के लिए रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट मेले का आयोजन किया।

इसमें डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जय प्रकाश, सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बगैर हेलमेट यात्रा करने वाले दुपहिया वाहन सवारों को रोका। उनको सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वाहन सवारों से सस्ते दाम में हेलमेट खरीदवाए ।
विज्ञापन


बाद में अफसरों ने उनको हेलमेट पहनाकर फूल भेंट किए। चिकित्सकों से चालकों की आंखें और ब्लडप्रेशर की जांच कराई। टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने कहा 285 दुपहिया वाहन सवारों ने हेलमेट खरीदकर यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ ली। इस मौके पर हरि कैलाश, यशवीर समेत कई पुलिस वाले मौजूद रहे।

दुपहिया वाहन पर सवार महिलाओं ने भी हेलमेट खरीदकर पहने। पुलिस वाले बगैर हेलमेट सफर करने वाले लोगों से कह रहे थे कि यह तो हेलमेट खरीदकर पहनो, या अपना चालान कराओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें