फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि अंतर महाविद्यालय रोवर रेंजर समागम में डीजे कालेज प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि अंतर महाविद्यालय रोवर रेंजर समागम में डीजे कालेज प्रथम
विज्ञापन

बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विवि अंतर महाविद्यालय रोवर रेंजर समागम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कॉलेज की टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डा वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल व डॉ. किरण गर्ग ने किया। मुछाल ने बताया कि मुल्तानी मल मोदी कॉलेज में 10 से 13 फरवरी तक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का 28वां अंतर महाविद्यालय रोवर रेंजर समागम आयोजित हुआ, जिसमें निबंध झांकी, रोल प्ले, तंबू निर्माण, लोकगीत, लोकनृत्य ऑब्जर्वेशंस एंड स्टोरी, पायनियरिंग प्रोजेक्ट आदि प्रतियोगिता में दिगंबर जैन महाविद्यालय का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रादेशिक रोवर रेंजर समागम 15 से 17 फरवरी तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें रोवर लीडर डॉक्टर महेश कुमार मुछाल एवं रेंजर लीडर डॉ किरण गर्ग के निर्देशन में दोनों टीमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगी। सम्मानित करने वालों में प्राचार्य डा वीरेन्द्र सिंह, डा ममता जेसियान, डॉ सुनीता, डॉ स्नेहवीर पुंडीर, डॉक्टर विनोद कश्यप, डॉ. धर्मेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें