फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक पीड़िता महिला को कोतवाली से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भले ही एसपी बागपत पुलिस कर्मियों से कोतवाली में आने वाले फरियादियों से नरमी से बात करने के लिए निर्देशित करते हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस को एसपी के इन आदेशों की जरा भी परवाह नहीं है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया, जहां तीन तलाक पीड़िता को कोतवाली से धमकाते हुए पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। पीड़िता अपर आयुक्त के आने की सूचना पर तहसील पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शामली की रहने वाली जीनत ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पूर्व नगर की गुराना रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसका पति से आए दिन परेशान करता है और तीन लाख दहेज की मांग कर रहा है। मना करने पर मारपीट करता है। शनिवार को भी उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाला दिया।
आरोप है कि जब पीड़ित शनिवार को मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने पीड़िता को धमकाते हुए भगा दिया। इसके बाद वह तहसील पहुंची, जहां पर उन्होंने अपर आयुक्त प्रवीणा अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। अपर आयुक्त ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें