बागपत, बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर शनिवार को गुराना गांव के पास सड़क पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मारी दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार को खेतों में काम कर रहे लोगों ने पकड़ लिया।
विद्यावती उम्र 60 साल पत्नी तेजपाल गुराना गांव की रहने वाली थीं। शनिवार को वह अपने परिवार के लोगों के साथ खेत में आई हुई थी। काम पूरा होने के बाद जब विद्यावती बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना गांव के पास सड़क पार करने लगी। तभी बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने विद्यावती को टक्कर मार दी। जिससे विद्यावती सड़क से दूर जाकर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार रोहित निवासी बड़ौली भी घायल हो गया। रोहित भागने लगा तो खेतों में काम रह रहे लोगों ने पकड़ लिया। इस मामले में वृद्धा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।