फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली दिव्यांशी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भिवानी हरियाणा में संपन्न हुई नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बेटी दिव्यांशी के सम्मान में शुक्रवार को बिजरौल गांव मेें सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बिजरौल निवासी स्वर्गीय नितिन तोमर की बेटी दिव्यांशी भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर सोनीपत की छात्रा है। गत वर्ष मई माह में भिवानी हरियाणा में नेशनल स्तर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा, उप्र, दिल्ली, राजस्थान सहित कई प्रदेशों के बच्चों ने प्रतिभाग लिया था। प्रतियोगिता का रिजल्ट 16 अक्तूबर को घोषित किया गया। जिसमें दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद बागपत और उप्र का नाम रोशन किया। शुक्रवार को दिव्यांशी को प्रमाण पत्र के लिए सोनीपत बुलाया गया। सोनीपत से गांव लौटने पर दिव्यांशी का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर खुशी जताने वालों में दादा धर्मवीर, संतोष, हनी, पूर्व प्रधान उपेन्द्र तोमर, रविन्द्र, कपिल, मनु, अमित, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें