फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में शामिल जिलों को मिले दिल्ली की सभी सुविधा : रामपाल सिंह

Sun, 20 Apr 2025 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाहा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह मांडी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को एनसीआर में शामिल कर लिया गया। परंतु अभी तक यहां के लोगों को दिल्ली की सुविधा नहीं दी जा रही है। जब दिल्ली की तरह सुविधा यहां के लोगों को नहीं मिल सकती तो एनसीआर से सभी जिलों को बाहर कर देना चाहिए।
पुसार बस स्टैंड पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि एनसीआर में शामिल होने से लोगों व किसानों को परेशानी हाे रही है। प्रदूषण के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से शुक्रताल में एम्स बनवाने की मांग की है, ताकि लोगों को स्वास्थ्य के लिए इधर उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सिर्फ बदले की राजनीति के लिए कार्य करती है। देश के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे गरीब लोगों को परेशानी हो रही है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव धर्मवीर बालियान, जिलाध्यक्ष कंवरपाल सिंह, बाबूराम, रोहित कुमार, जयपाल, बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें