बागपत। उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए बुधवार को शिक्षकों की काउसंलिंग की जाएगी। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में जिले को 100 शिक्षक मिलेंगे।
सहायक अध्यापक भर्ती 2019 में उतीर्ण शिक्षकों की भर्ती के लिए बुधवार से बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले को 100 शिक्षक मिलेंगे। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि तीन से छह जून तक चलने वाली काउंसलिंग में शासन से 98 शिक्षकों की लिस्ट भेजी गई है। मंगलवार को शासन से विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कांउसलिंग संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए है। काउंसलिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव से कार्यालय पर पुलिस व्यवस्था कराने के लिए पत्र भेजा है।
काउंसलिंग में इन दस्तावेज के साथ होना होगा उपस्थित
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन पत्र, रजिस्ट्रेशन, सामान्य व ओबीसी के लिए 500 रुपये व एससी-एसटी अभ्यार्थियों को 200 रुपये का ड्राफ्ट व विकलांग के लिए ड्राफ्ट के अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा स्वप्रमाणित किए हुए शैक्षिक, प्रशिक्षण, एनओसी, जाति व निवास प्रमाण व फोटोयुक्त 100 रुपये का स्टॉप पेपर साथ लेकर आना होगा।