फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजो से वीडियो कॉल कर जाना हाल, कोविड प्रभारी को दी आवश्यक हिदायते

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

खेकड़ा। डीएम ने नगर स्थित कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती कोरोना मरीजों से वीडियो कॉल पर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। साथ ही कोविड अस्पताल के प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे जिलाधिकारी शकुंतला गौतम नगर स्थित कोविड एल टू अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल से खानपान, रहन सहन, सफाई आदि के बारे मे जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल के प्रभारी डा. ताहिर को निर्देश दिया कि सुबह नौ बजे से पहले मरीजों को नाश्ता उपलब्ध कराया जाए। प्रतिदिन मरीजों से वीडियो कॉल कर वार्तालाप की जाए। धुली हुई बेडशीट उपलब्ध कराई जाए। होम आइसोलेट मरीज भी गाइड लाइंस का अनुपालन करें। इस दौरान सीएमओ डॉ आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ,सीएचसी अधीक्षक डॉ ताहिर, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें