स्वागत 2020: बागपत में नयवर्ष के आगमन का युवतियों ने कुछ इस अंदाज में किया
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले वासियों ने जोश के साथ नए साल का अभिनंदन किया। युवाओं ने उत्साह के साथ नववर्ष मनाया। देर रात आतिशबाजी की गई। कहीं डीजे बजा तो कहीं ढोल की थाप पर पार्टी कर साल 2020 का लोगों ने स्वागत किया।
मंगलवार को दिन में ही नव वर्ष के जश्न को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा था। युवाओं ने उपहार खरीदें और नए साल पर जमने वाली महफिलों की तैयारियां की। शाम होते ही युवाओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। रात के 12 बजते ही नए साल का स्वागत आतिशबाजी से किया गया। सोशल मीडिया पर बधाईयां दी गई। शहर से लेकर देहात तक लोगों ने 2019 को विदाई दी और नूतन वर्ष 2020 का बांहें फैलाकर अभिनंदन किया। जिले में शहर से लेकर गांव की गली और मोहल्लों में कार्यक्रम हुए। रात 10 बजे के बाद युवा डीजे की धुनों पर थिरकने शुरू हो गए थे, जो रात तक खुशी मनाते रहे। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की पार्टियों में भी धूम रही। सभी ने डांस और गीतों के बीच नव वर्ष का स्वागत किया। नए साल के पहले दिन के लिए भी खास तैयारियां की गई है।