फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोन और दस सेक्टर में बांटा जिला, आरआरएफ ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद को देखते हुए जिले में पुलिस-प्रशासन ने दिनभर तैयारियां की
विज्ञापन

बाजारों में भी तैनात रहेगा पुलिसबल, जबरन दुकानें बंद नहीं कराने दी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भारत बंद को देखते हुए जिले में पुलिस-प्रशासन ने दिनभर तैयारियां की। जिले को तीन जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। आरआरएफ की एक कंपनी जिले में बुलाई गई। पुलिस और आरआरएफ की टीम मुख्य बाजारों और सड़कों पर गश्त करेगी। किसी को जबरन दुकानें बंद नहीं कराने दी जाएंगी।
डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बागपत, बड़ौत और खेकड़ा को जोन बनाया गया है। एसडीएम और सीओ अपने-अपने जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा प्रत्येक थाने पर एक सेक्टर रहेगा। पुलिस प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से भ्रमणशील रहेगी। एसपी ने बताया कि किसी को जबरन दुकानें बंद नहीं कराने दी जाएगी। जिले में आरआरएफ और पुलिस की टीम बाजारों में भी भ्रमणशील रहेगी। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसान संगठन समन्वय और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने अधीनस्थों को दिए निर्देश
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार ने सोमवार को कोतवाली में बैठक कर अधीनस्थों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। खुफिया विभाग भी सर्तक रहा और बैठकों और पंचायतों की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई। एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक कुमार का कहना है कि माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें