फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा जिला

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में शांति समिति की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए जुमे की नमाज और तकरीर के दौरान पुलिस की निगरानी रहेगी। जिले को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा। पुलिस गांव और गलियों तक मार्च करेगी। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के आदेश जारी किए। संवेदनशील गांव और क्षेत्र की सूची पुलिस ने तैयार कराई है। उधर, डीएम और एसपी ने शांति समिति की बैठक ली। भाईचारे का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि जिले को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा है। जोन और सेक्टर इंचार्ज अधिकारियों को क्रियाशील रहने के आदेश हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कई जगह शांति समिति की बैठक ली। लोगों को नागरिकता कानून की जानकारी दी। जिले में थानाध्यक्षों से कहा कि वह अपने क्षेत्र में क्रियाशील रहे। हर हरकत पर नजर रखें और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं होगी। डीएम ने चेताया कि जिले में धारा 144 लागू है। माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। जिले के लोगों ने पहले की तरह ही सहयोग का भरोसा दिलाया है। एसपी प्रताप पे बताया कि फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्स एप समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर पुलिस की नजर है। इसके लिए टीम गठित की गई है। पुलिस गलत पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
तकरीर में दें भाईचारे का संदेश, जागरूक करें
बागपत। डीएम-एसपी ने बृहस्पतिवार को धर्मगुरुओं के साथ बातचीत की। अपील की गई है कि वह जुमे की नमाज में शांति और भाईचारे की दुआ कराएं। इसके अलावा जागरूकता का संदेश दें। लोगों को समझाएं कि जो अफवाह फैलाई जा रही है, वह गलत है।
विज्ञापन

भाईचारा जिले की ताकत, माहौल बिगड़ने न दें
बागपत। नगर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने नागरिकता कानून की जानकारी दी। कहा कि भाईचारा जिले की ताकत है, माहौल किसी भी सूरत में बिगड़ने न दें। गणमान्य लोगों से कहा कि शांति कायम करने में मदद करें। शहर काजी हबीबुर्रमान, मौलाना तसलीम, शाह आलम, हाफिज इकबाल, वसीम, इमरान कासमी, हाजी वसीम, हनीफ, मतलूब इमाम काठा, नाजिम, नदीम और इनाम मौजूद रहे।
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पर्चे बंटवाए
बागपत। प्रशासन ने जागरूकता के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पर्चे बनाकर वितरित कराए। उर्दू में भी पर्चे छपवाए गए हैं। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पर्चे बंटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें