फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समिति ने किया 44 परीक्षा केंद्रों का अनुमोदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन

13 फरवरी को परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई है। 24 अप्रैल से होने वाली परीक्षा के लिए जिला समिति ने 44 परीक्षा केंद्रों का अनुमोदन कर सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 13 फरवरी को परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 27 जनवरी को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 46 केंद्र निर्धारित कर दस फरवरी तक जिला समिति को अनुमोदन करने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि जिला समिति की ओर से 44 परीक्षा केंद्रों का अनुमोदन कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस बार जिले में छह परीक्षा केंद्र अधिक निर्धारित किए गए है। 13 फरवरी को परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

24 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा
बागपत। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। 24 अप्रैल से शुरू होकर हाईस्कूल की परीक्षा दस मई और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मई तक होगी।
विज्ञापन

इस बार बढ़ गए 885 परीक्षार्थी
बागपत। जिले में इस बार हाईस्कूल में 499 और इंटरमीडिएट में 386 परीक्षार्थी बढ़ गए है। यूपी बोर्ड परीक्षा में 32 हजार 754 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। गत वर्ष जिले में 31 हजार 869 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
2020-21 की यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों का ब्योरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 9753 6451 268 76 16548
इंटरमीडिएट 8717 5798 1355 336 16208
कुल 18470 12249 1623 412 32754
----------------------------------------------
2019-2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों का ब्योरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 9307 6535 123 84 16049
इंटरमीडिएट 8656 5794 1103 267 15820
कुल 17936 12329 1226 351 31869
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें