फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह अगस्त को होंगे जिला बार एसोसिएशन के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बार कौंसिल के निर्देश, एल्डर्स कमेटी लेगी डीएम से अनुमति
विज्ञापन

आमसभा में वर्तमान अध्यक्ष ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव छह अगस्त को कराने की तैयारी है, लेकिन इसके लिए एल्डर्स कमेटी को डीएम की अनुमति लेनी होगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर ने वार्षिक बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश कर दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर एडवोकेट और महामंत्री आजाद सिंह धामा ने बताया आम सभा की वार्षिक बैठक में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव छह अगस्त को कराने का निर्णय लिया है, लेकिन बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशानुसार एल्डर्स कमेटी को चुनाव कराने से पहले डीएम की अनुमति लेनी होगी। डीएम की अनुमति से ही इस बार चुनाव होंगे। कोरोना संक्रमण के कारण यह कदम उठाया है। एल्डर्स कमेटी में विजय पाल सिंह तोमर सूप चेयरमैन, नरेंद्र पाल शर्मा, रामपाल सिंह नेहरा, खेमचंद बंसल, आदिश कुमार जैन सदस्य हैं। कमेटी सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि छह अगस्त को बार के चुनाव कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें