संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बृहस्पतिवार को पांच तथा शुक्रवार को अंतिम दिन अलग-अलग पदों के लिए 27 नामांकन किए गए। नामांकन के दौरान कचहरी परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 27 नामांकन किए गए। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए सोमेंद्र कुमार व सुभाष सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार व भोपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मणिदेव शर्मा व अमित कुमार तोमर, महामंत्री पद के लिए रामपाल शर्मा, इफ्तिखार हसन, शक्ति सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अंजू कुमारी व राजीव कौशिक, संयुक्त मंत्री पद के लिए विपिन कुमार पंवार व रोहित कुमार, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए संतोष कश्यप व सरिता पंवार, संयुक्त मंत्री सामाजिक पद के लिए संदीप चौहान व राजीव कुमार, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए प्रमोद कुमार सिरवाल व अनिल कुमार, वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए पवन कुमार, सुभाष चंद यादव, अंजना राजपूत, चांदवीर सिंह राणा, रामकिशन सहरावत, अजीत सिंह तोमर, नरेंद्र कुमार ने नामांकन किया। इसके अलावा कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए जितेंद्र जयंत, नरेश कुमार शर्मा, सोनू शर्मा, विभोर गुप्ता, कपिल पंवार, सुंदरपाल अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। नाम वापस लेने के लिए चार अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। छह अगस्त को एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कराया जाएगा।