फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के साथ चने का वितरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार से बागपत में फ्री चावल के साथ प्रति कार्ड एक किलो चना वितरण शुरू किया गया। राशन वितरण के दौरान उमड़ी भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़ा करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने लॉकडाउन में प्रति यूनिट पांच किलो चावल व प्रति कार्ड एक किलो चना वितरण के निर्देश दिए थे। बागपत में ग्रामीण क्षेत्रों में 337 व शहरी क्षेत्रों में 66 पॉस मशीनों से शुक्रवार के चावल व चने का वितरण कराया गया। सभी दुकानों पर हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर, साबुन व पानी की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें