बड़ौत/अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी/बिनौली/बालैनी। जिले भर में पुलिस प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कराई तथा लोगों के घर जाकर उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की।
अमीनगर सराय में चौकी इंचार्ज शिव शंकर, बिनौली में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, एसएसआई बिनौली मुनेंद्र सिंह, उवेश खान, डॉक्टर धर्मप्रकाश शर्मा, श्रीपाल धामा, सुनील धामा, अशोक धामा, तेजपाल धामा, सतेंद्र पंडित ने खाना वितरित किया। गौसपुर गांव में एसओ शिवप्रकाश ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया। अग्रवाल मंडी टटीरी में चौकी प्रभारी सचिन कुमार, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने मीतली गांव को सैनिटाइज कराया। सिरसली में में राजू तोमर, क्यामपुर गांव में ग्राम प्रधान अनीता ने गांव में दवाई की छिड़काव कराया। एएनएम उषा देवी, आशा राधा, रामौवतार, सुरेंद्र सिंह, शिवकुमार, वकील का सहयोग रहा। उधर सुन्हेड़ा गांव में अमरपाल सिंह ने गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। हरेंद्र ,सचिन, रविंद्र, रामकरण, गौरव, सागर, नरेश का सहयोग रहा। बालैनी में ग्राम प्रधान हरि यादव के निर्देशन में मोहित यादव, विवेक, रोहित, सतेंद्र, बिन्नु आदि ग्रामीणों ने गांव में सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।