फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7683 अंत्योदय राशन कार्डधारक व गरीब लोगों को मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। राशन वितरण का कार्य आज से शुरू होगा। जिले में 7683 अंत्योदय कार्ड धारकों सहित मनरेगा कार्ड धारकों और दिहाड़ी मजदूर श्रम विभाग में पंजीकृत है, उन्हें ही मुफ्त मेें राशन मिलेगा।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने बताया कि जिले में कुल 193458 राशन कार्डधारक है, जिनमें से 7683 अंत्योदय राशन कार्डधारक है। आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने बताया कि मुफ्त में राशन बांटा जाएगा, राशन डीलरों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए है। उधर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य ब्लाक अध्यक्ष सुधीर दांगी ने बताया कि शासनादेश अनुसार अंत्योदय कार्ड धारकों के अलावा जो लोग मनरेगा जॉब कार्डधारक है और उनके पास राशन कार्ड है व दिहाड़ी मजदूर जो श्रम विभाग में पंजीकृत है, उन्हें ही फ्री में राशन बांटा जाएगा। यदि श्रम विभाग या मनरेगा में पंजीकृत मजदूर के पास राशन कार्ड नहीं है तो वे राशन डीलरों के यहां पर कागजात जमा कराएं, उनके कार्ड बनाकर उन्हें भी राशन दिया जाएगा।
सुबह छह से रात नौ बजे तक क्रियाशील होंगी मशीन
बागपत। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए इस बार सुबह छह बजे से रात्रि में नौ बजे तक राशन का वितरण किया जाएगा। अपर आयुक्त सुनील कुमार वर्मा ने पूति अधिकारी को भेजे पत्र में बताया है कि इस बार ई-पॉस मशीन की क्रियाशीलता में वृद्वि की गई है। राशन वितरण के दौरान सोशन डिस्टेंसिंग व पुलिस की व्यवस्था करने तथा साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद ही ई-पॉस का प्रयोग करने के निर्देश दिए है। इस बार कार्ड धारकों को तीन माह तक एक कार्ड पर एक किलो दाल का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें