फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेकड़ा में रालोद और सपा में शुरू हुआ विवाद

Sun, 23 Apr 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा में रालोद और सपा में खुलकर विवाद शुरू हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए रालोद और सपा दोनों ने प्रत्याशी उतारे हुए हैं। जहां रालोद से रजनी धामा प्रत्याशी होने के बाद भी सपा प्रत्याशी संगीता धामा अपने पोस्टर पर चौधरी जयंत सिंह का फोटो लगाकर प्रचार कर रही हैं। इस पर ही रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अहमद हमीद और जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

सपा-रालोद का गठबंधन चल रहा है और निकाय चुनाव के लिए रालोद ने सबसे पहले बागपत से पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन और खेकड़ा से रंजीता धामा को प्रत्याशी बनाया था। मगर खेकड़ा से पूर्व चेयरमैन संगीता और बड़ौत से रणधीर प्रधान को सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
जिससे रालोद-सपा गठबंधन में दरार आने की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं। मगर सपा ने अगले ही दिन बड़ौत व बागपत में स्थानीय नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते हुए रालोद को समर्थन देने की बात कही थी।
विज्ञापन

जबकि खेकड़ा में रालोद से रंजीता धामा और सपा से संगीता धामा दोनों ही चुनाव मैदान में उतरी हुई है। वहां रालोद की प्रत्याशी होने के बाद भी संगीता धामा अपने पोस्टरों पर रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के फोटो लगवाकर प्रचार कर रही हैं।
इस पर ही रालोद नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अहमद हमीद और जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने इसको लेकर बातचीत करते हुए कहा कि खेकड़ा में रालोद-सपा के प्रत्याशी अलग है।
ऐसे में सपा प्रत्याशी को जयंत सिंह का फोटो इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और रालोद कार्यकर्ताओं व वोटरों को भी इस तरह के फर्जीवाड़े से सतर्क रहना चाहिए।

रालोद के खाते में आई है खेकड़ा सीट
रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा का कहना है कि बागपत को रालोद का गढ़ कहा जाता है और इसलिए ही वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत में खेकड़ा को रालोद को दिया गया था। उसके बाद ही वहां प्रत्याशी उतारा गया था, लेकिन कुछ नेताओं की गड़बड़ी के कारण सपा ने वहां से प्रत्याशी उतारा है जो पूरी तरह से गलत है।

प्रत्याशी घोषित होते ही संयुक्त बैठक में होगी बातचीत
रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा से जब ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करने के बारे में बातचीत की गई। उनका कहना था कि रालोद-सपा का गठबंधन है। इसलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। अभी रालोद के केवल बागपत व खेकड़ा के प्रत्याशी घोषित हुए हैं। अब जल्द ही अन्य जगह के प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे और उसके बाद रालोद-सपा की संयुक्त बैठक होगी। उस बैठक में खेकड़ा की इस बात को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें