खेकडा। बागपत में 23 से 24 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 35.2 से 37.4 डिग्री तथा न्यूनतम 17.2 से 20.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अंकिता नेगी ने बताया कि जनपद में 23 और 24 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। किसानों को फसल संबंधी सलाह दी जाती है कि बैंगन तथा टमाटर में फल छेदक कीट की नियंत्रण के लिए एमामेक्सिन बेंजोएट पांच प्रतिशत एसजी एक ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। पशुशाला में सफाई कराएं। साथ ही अगोले के साथ बरसीम का हरा चारा मिलाकर पशुओं को खिलाएं। इससे पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।