फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत की भूसा थानों में भरने की चेतावनी पर एसपी को सुलझाना पड़ा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा की तरफ से भूसा लेकर आने वाले भारी वाहनों को बॉर्डर पर निवाड़ा चेकपोस्ट से पहले रोकने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भूसा थानों में भरने की चेतावनी दी थी। इस पर एसपी नीरज कुमार जादौन को खुद विवाद सुलझाना पड़ा। भाकियू प्रवक्ता को बताया कि भूसा लदे वाहनों को ओवरटेक नहीं किया जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप जाम लग जाता है। इसलिए उनको केवल रात में निकालने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की ओर से गांगनौली में किसान महापंचायत में शामिल होने गए थे। इस दौरान निवाड़ा चेकपोस्ट पर पुलिस ने हरियाणा से भूसा लेकर आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों को रोक रखा था। सोनीपत की ओर से आने वाले भूसे से लदे करीब 50 वाहनों को पुलिस ने बागपत में प्रवेश नहीं दिया था। निवाड़ा चेकपोस्ट पहुंचे राकेश टिकैत ने इसका विरोध किया। उन्होंने वाहनों को यूपी में प्रवेश करा दिया। इस पर राकेश टिकैत ने चेतावनी दी थी कि यदि भूसा लदे वाहनों को रोका गया तो वे थानों में भूसा भर देंगे।
इस तरह वाहन रोकने को लेकर विवाद होता देख एसपी नीरज कुमार जादौन को खुद आगे आने पड़ा। इस मामले में राकेश टिकैत से बात करके उन्हें बताया कि वाहनों में भूसा इतना ज्यादा भरा जाता है कि सड़क़ पर अन्य वाहन ओवरटेक नहीं कर पाते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए उनको रात में निकाला जाता है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस पर सहमति बन गई है कि वाहनों को दिन में रोककर रात में निकाला जाएगा। जिससे जाम से आम लोगों को परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें