फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोठरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत खराब,चारों तरफ गंदगी के अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। गोठरा गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत खराब है। यहां चारों तरफ गदंगी के अंबार लगे हैं और उपकेंद्र तक जाने का रास्ता भी नहीं है। लोगों को केंद्र पर उपचार कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लॉक के गोठरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग छह हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र में सफाई की व्यवस्था नहीं है। चारों ओर गंदगी के अंबार लगे हैं। इनके चलते केंद्र तक जाने वाला रास्ता भी नहीं है। सफाई के अभाव में केंद्र के बाहर गोबर और गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। केंद्र का गेट टूट चुका है। गेट न होने से केंद्र आवारा पशुओं का अड्डा बन गया है।
गंदगी से लोग परेशान
उपकेंद्र पर एक महिला चिकित्सक तैनात है। केंद्र पर जाने वाले रास्ते और केंद्र पर गंदगी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।- नीरज कुमार
विज्ञापन

केंद्र पर लगे गंदगी के अंबार
गंदगी के कारण लोग केंद्र पर उपचार के लिए जाने से कतराने लगे हैं। सफाई के अभाव में झाड़ियां उग गई हैं। जिससे वहां सांप और कीड़े पनप रहे हैं।-सुरेंद्र बंसल
कई बार उठाई जा चुकी है मांग
केंद्र की सफाई कराने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है। उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। कई बार रास्ते की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया गया है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका है।-जितेंद्र बंसल, ग्राम प्रधान गोठरा
वर्जन
उपकेंद्र की सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। रास्ते को लेकर ग्राम प्रधान को बोला गया था। ग्राम प्रधान से मिलकर समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।-डॉ. ताहिर, सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें