फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी व जलभराव बना परेशानी, लोगों का रास्तों ने निकलना दूभर दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी व जलभराव बना परेशानी, लोगों का रास्तों ने निकलना दूभर
विज्ञापन

प्रशासन से की समस्या का समाधान कराने की मांग की
बालैनी। घटौली गांव के रास्तों पर जलभराव व गंदगी होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा कर प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश मार्गों पर जलभराव रहता है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियों से जूझना पड़ता है। गांव में सफाई कर्मी सफाई के लिए नही आते है, जिससे जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए है। जलभराव व गंदगी होने के कारण गांव में संक्रमित रोग होने का खतरा बढ़ रहा है। इस बारें में कई बार ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नही हुआ। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव में पानी की निकासी एवं सफाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने की मांग की। पंडित उपदेश शर्मा, अभिषेक कुमार, गोविंद सिंह, चंद्रपाल, मोहित कुमार, सौरभ कुमार, अरुण कुमार, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें