बड़ौत में अमीनगर सराय रोड स्थित शंकर नमकीन भंडार फैक्ट्री छापेमारी के दौरान निरीक्षण करते नगर स?
- फोटो : BARAUT
नमकीन फैक्टरी में मिली गंदगी और पॉलिथीन
बागपत, बड़ौत। संपूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने अमीनगर सराय रोड स्थित शंकर नमकीन भंडार फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी मेें गंदगी का अंबार मिला। इस दौरान फैक्टरी में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर हजारों का जुर्माना लगाया गया और फैक्टरी मालिक को नोटिस देते हुए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व मेें गठित टीम में शामिल सफाई निरीक्षक नगरपालिका सुशील कुमार के अलावा सहायक पर्यावरण अभियंता प्रखर कुमार ने अमीनगर सराय रोड पर स्थित शंकर नमकीन भंडार के नाम की फैक्टरी पर छापा मारा गया। यहां पर पॉलिथीन बरामद की गईं और एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की कोई व्यवस्था नहीं मिली। पॉलीथिन जब्त करते हुए 12 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है। डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी।
इस मामले में टीम ने नोटिस जारी कर फैक्टरी संचालक को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने बताया कि शहर में जो दुकानदार, हथठेले वाले चोरी छिपे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उधर फैक्टरी संचालक दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री से कोई दूषित पानी नहीं निकलता। टीम को जो गंदा पानी मिला है वह बरसात का पानी है।