फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूर्व बार अध्यक्ष की मौत के जिम्मेदार चिकित्सक की गिरफतारी की मांग को लेकर खेकड़ा तहसील मे विरोध - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।
तहसील न्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की मौत के मामले में चिकित्सक पर रिपोर्ट दर्ज कराने एवं गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अधिवक्ताआें की 23 जून से हड़ताल चल रही है। मंगलवार को भी उनकी हड़ताल जारी रही। उन्होंने तहसील में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कहा कि पूर्व अध्यक्ष की मौत के जिम्मेदार चिकित्सक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। कहा कि जब तक पुलिस चिकित्सक को गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान बार अध्यक्ष रामेश्वर दयाल पंवार, राकेश कौशिक, लोकेन्द्र ढाका, भूपेंद्र धामा, हरीश कुमार, विनोद बंसल, सरदार सिंह यादव, राजीव धामा, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 जून को बागपत के प्राइवेट अस्पताल में अधिवक्ता नरेंद्र त्यागी की मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक जीके सिंह पर नरेंद्र त्यागी की हत्या करने का आरोप लगाकर खेकड़ा कोतवाली में तहरीर दी थी। घटनास्थल बागपत का होने के कारण खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने तहरीर को बागपत कोतवाली पर ट्रांसफर कर दिया था। 23 जून से ही खेकड़ा तहसील के अधिवक्ता आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें