खेकड़ा तहसील मे बार चुनाव को लेकर नामांकन फार्म जमा करते अधिवक्ता
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। तहसील न्यू बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। दो-दो नामांकन भरे जाने से अध्यक्ष और महामंत्री पद पर सीधे मुकाबले की स्थिति बन गई है। हालांकि उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
खेकड़ा तहसील न्यू बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन पत्र बुधवार को जमा किए गए। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रामेश्वरदयाल पंवार और विशाल धामा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सरदार सिंह यादव और विनोद बंसल, महामंत्री पद के लिए नवीन त्यागी और हरीश कुमार, सहसचिव पद के लिए अनिता शर्मा, सचिन धामा ने नामांकन पत्र जमा किए। इससे इन चारों पदों पर सीधे मुकाबले की स्थिति बन गई है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश यादव, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए परमजीत धामा, वरिष्ठ सदस्य पद के लिए नरेंद्र त्यागी, राकेश कौशिक, राजेश कुमार, आशुतोष शर्मा, सुरेंद्र धामा ने, कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अनिल ढाका, नरेंद्र कुमार, लोकेंद्र कुमार और मोहित यादव ने नामांकन पत्र जमा किए। चुनाव अधिकारी दयानंद शर्मा ने बताया कि इन सभी पदों पर एक-एक नामांकन जमा होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं, विजय आर्य ने भी कनिष्ठ सदस्य पद के लिए नामांकन फार्म जमा किया था। वहीं, त्रुटि के चलते उनका नामांकन पत्र निरस्त हो गया है। मतदान 25 जनवरी को होगा।