फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। डीआईजी जेल लव कुमार ने गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल का बुधवार को निरीक्षण किया। बंदियों ने कोरोना वायरस के चलते मास्क न मिलने की शिकायत की। डीआईजी ने जेल अधीक्षक को तत्काल मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैरक भी तलाश भी कराई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
विज्ञापन

डीआईजी जेल लव कुमार ने जेल की सभी बैरकों की तलाशी कराई। बंदियों से बात कर उनकी समस्या जानी। बंदियों ने उनसे मास्क उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। डीआईजी ने नाराजगी जता जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह को सभी बंदियों को मास्क उपलब्ध कराने को कहा। बंदियों ने बंदी वाहनों की संख्या बढ़वाने की मांग की। साथ ही मुलाकात के समय जाली के बजाय खुली मुलाकात करा जाने की भी मांग की। डीआईजी ने बंदियों को समाधान के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जेल की पाकशाला, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को बंदियों के खानपान एवं रहन सहन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआईजी ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन।
डीआईजी लव कुमार ने निरीक्षण के बाद लौटते समय हाथ मिलाने के बजाय सभी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। ऐसे में बंदियों से मुलाकात करने वाले लोगों को कम संख्या में आना चाहिए। इसमें सभी सुरक्षित रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें