संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेना भी दूभर हो रहा है। प्रदूषण से आंखों में जलन और एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दमा के मरीजों को हो रही है। चिकित्सकों ने लोगों को मास्क व चश्मे लगाने की सलाह दी है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 258 से बढ़कर 292 हो गया।
पिछल दो दिनों में जनपद की हवा जहरीली हो गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि दूषित हवा के कारण लोगों को सांस, गले व आंखों की समस्या बढ़ रही है।
एक्यूआई की स्थिति
20 नवंबर 292
19 नवंबर 258
18 नवंबर 128
17 नवंबर 94
16 नवंबर 471
15 नवंबर 471