फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत से गम में डूबा केतीपुरा

Fri, 30 Jun 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
युवकों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद पुराना कस्बा के केतीपुरा मोहल्ला शोक में डूबा हुआ है। दोनों दोस्तों की मौत भी एक साथ आई। एक साथ जनाज उठा तो हर किसी की आंख में आंसू थे। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। 
विज्ञापन


बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी सलमान (24) पुत्र गुफरान और नदीम (26) पुत्र अमीरूद्दीन दोनों दोस्त थे। यही नहीं दोनों साझेदारी में पशुओं का व्यापार भी करते थे। हस्पतिवार सुबह करीब छह बजे बाइक से सोनीपत के खरखौदा में पशु पैठ में जा रहे थे।

सोनीपत में पैठ में पहुंचने से पहले ही रास्ते में ओवरटेक कर ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद ऑटो बाइक सवार युवकों के ऊपर पलट गया। सलमान की मौके पर ही मौत हो गई और नदीम की अस्पताल में मौत हुई। शाम करीब साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव घर पर पहुंचे। 
विज्ञापन


व्यापारी सलमान का डेढ़ साल पूर्व सभासद सिताब की बहन से निकाह हुआ था। उसकी पत्नी ने तीन दिन पूर्व बेटी को जन्म दिया था। इसकी पूरा परिवार खुशी मना रहा था। घटना होने से खुशी मातम में बदल गई। वहीं, युवक नदीम के पिता अमीरूद्दीन की डेढ़ साल पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। नदीम के छह भाई है।

उसका डेढ़ वर्ष पूर्व ही निकाह हुआ था। घर से जाने के करीब 45 मिनट बाद ही फोन आ गया था कि उनकी मौत हो गई है। परिवार के काफी लोग तो उसी समय सोनीपत चले गए थे। सलमान के मकान में दस साल पूर्व आग लगा दी गई थी।

उसके दो भाई अहसान और बिलाल की झुलस जाने से मौत हो गई थी। परिवार इस घटना को तो अभी तक भूला नहीं पाया था, अब सलमान की मौत होने से परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें