फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 पुिलस ने महिला को बंधन मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील में सुबह सवा नौ बजे महिला ने डायल 112 पर शिकायत कर पुलिस से कहा कि उसे बंधक बनाया है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने महिला थाने में पीड़ित को भेजा। महिला थानाध्यक्ष ने पीड़ित का मेडिकल कराकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरानी तहसील निवासी एक महिला ने डायल 112 पर शिकायत कर बताया कि घर में पति और ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाया हुआ है और मारपीट कर हत्या करना चाहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला को महिला थाना भेजा। वहां पीड़ित ने पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने बताया कि महिला को डायल 112 ने बंधक मुक्त कराया है महिला के शरीर में चोट के निशान हैं। महिला को मेडिकल कराकर परिजनों के साथ भेजा है । दंपती का विवाद सामने आ रहा है। दोनों को परामर्श केंद्र में बुलाया जाएगा। मेडिकल के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इनसेट
तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
बागपत। सिंघावली थाना क्षेत्र निवासी महिला की बागपत के पुरानी तहसील मोहल्ले के एक युवक के साथ प्रेम विवाह हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के बाद डेढ़ साल की एक बेटी है। आरोप है पति बेटी होने के बाद से ही उसकी संपत्ति को अपने नाम करने का लगातार दबाव बनाता रहता है। मना करने पर आए दिन मारपीट करता रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें