बोपुरा गांव में शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के आवास पर धरना-प्रदर्शन किया। कई घंटे तक प्रधान को अपने बीच में बैठाए रखा। बाद में प्रधान के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों घरों में शौचालय नहीं है। जिसके कारण यह परिवार खुले में शौच करने को मजबूर है। काफी संख्या में ग्रामीण ग्राम प्रधान इमराना के आवास पर पहुंचे और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। महिलाओं ने ग्राम प्रधान को अपने बीच बैठा लिया।
ग्रामीणों का कहना था कि जिन घरों में शौचालय नहीं है, उनमें शौचालय का निर्माण क्यों नहीं कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान इमराना ने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए शासन से उनके पास धनराशि नहीं आई है। जैसे ही धनराशि आएगी, शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
आश्वासन पर ग्रामीण संतुष्ट हो गए चेतावनी दी यदि शीघ्र शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। समीना, जैदून, बोहती, इस्लामती, साकिरा, जुबेदा, फरजाना, रूखसाना, वसियन, मानो, बस्करी, नूरजहां, नवाबो, तैय्यबा आदि शामिल रहे।