दोघट (बागपत)। भैसाना मिल जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली रविवार को बड़ौत-बुढाना मार्ग पर भड़ल गांव में धंस गई। इसे कई घंटे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
रविवार को गन्ना से लदी ट्रैक्टर-ट्राली भैसाना मिल जा रहा था। भड़ल गांव में टंकी के पास सड़क में धंस गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीबन दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहन निकालने को लेकर बाइक सवारों व पैदल चलने वाले लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। सूचना पर दोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु किया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, ग्रामीणों ने इस मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की। बताया कि पुसार बस स्टैंड पर भी नाला निर्माण के चलते आए दिन जाम लगने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।