बागपत। जिला क्त्रस्ीड़ा कार्यालय के मैदान पर नेहरु युवा केंद्र की ओर से जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में धामा क्लब खेकड़ा की टीम विजेता और खेडक़ी की परशुराम क्लब उपविजेता रही। विजेता टीम को ट्राफी व खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम राजकमल यादव ने किया। डीएम ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धामा क्लब खेकड़ा ने परशुराम क्लब खेडक़ी को हराकर प्रतियोगिता जीती। इसके अलावा फतेहपुर चक, बेगमाबाद गढ़ी, शाहपुर बड़ौली, बुढेड़ा, क्यामपुर, पिलाना, गौरीपुर निवाड़ा में कबड्डी, दौड़, खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में अमन कुमार, नीतीश भारद्वाज, सुषमा त्यागी, देवांश, साहिल, गगन व आदेश मौजूद रहे।