बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही डौला सीएचसी को शुरू करने की तैयारी है। सीएचसी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी ने बिल्डिंग हैंडओवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा था।
डौला में सीएचसी का भवन बनकर तैयार हो चुका है, अब उसे शुरू करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी शुरू कराने के लिए शासन से उपकरण और स्टाफ की मांग की जा चुकी है। लोगों को इलाज के लिए पिलाना और बागपत में चक्कर लगाने पड़ रहे थे। अब समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। बिल्डिंग निर्माण कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग को भवन हैंडओवर करने के लिए पत्र भेजा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल्द ही भवन का निरीक्षण करेंगे।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सीएचसी शुरू करने के लिए शासन को उपकरण उपलब्ध कराने और स्टाफ की मांग भेजी जा चुकी है। निर्माण कंपनी की ओर से निर्माण कार्य पूरा होने पर बिल्डिंग हैंडओवर करने का पत्र मिला था। जल्द ही भवन का निरीक्षण कर भवन को हैंडओवर करने की प्रक्त्रिस्या की जाएगी।