श्रद्धालुओं ने विधान में की उत्तम मार्दव धर्म की पूजा
बागपत, खेकड़ा। नगर क्षेत्र स्थित जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन आयोजित सर्वतोभद्र शंभू महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने उत्तम मार्दव धर्म की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने श्रीजी की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
खेकड़ा में छोटा बाजार स्थित श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुबह सात बजे ब्रह्मचारी पवन कुमार के सानिध्य में सम्मेद शिखर विधान शुरू हुआ। विधान में श्रद्धालु शुभम जैन और संजय जैन ने श्रीजी का शांतिधारा और अभिषेक किया। विधान में प्रवीन जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, उर्मिला जैन, सुलोचना जैन, त्रिशला जैन, बीना जैन, मधु जैन, आभा जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में चंद्रमति माताजी और द्रष्टि भूषण माता जी के सानिध्य में अनुष्ठान सुबह सात बजे जितेंद्र जैन, सौरव जैन, गौरव जैन, मनीष जैन, राजेंद्र जैन, सूरजमल जैन और परमदास की अमृतधारा के साथ शुरू हुआ। पंडित कमल शाह ने मंत्रोच्चारण के बीच उत्तम मार्दव धर्म का पूजन कराया। इसके बाद सर्वतो भद्र शंभू महामंडल विधान हुआ। विधान में 64 रिद्धि के अर्क से श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर प्रभु की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान त्रिलोक चंद जैन, प्रवीण जैन, महेंद्र कुमार जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद