श्रद्धालुओं ने की भगवान गणेश की पूजा अर्चना
बागपत, खेकड़ा। गणेश महोत्सव के चलते नगर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालु भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। खेकड़ा के सीताराम मंदिर में संगीत संध्या हुई। अर्वाचीन इंटर कॉलेज में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव गणेश पर लघु नाटिका का मंचन किया।
खेकड़ा में जैन कॉलेज मार्ग स्थित सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने भगवान गणेश की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले गजानन की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान श्री गणेश की पूजा करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैं। भजन संध्या में भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित और गायिका डिंपल, दीपा ने भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विपिन शर्मा, जयबीर सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, देवेश कौशिक, जयकुमार शर्मा, सन्नी गुप्ता, संजय वर्मा, प्रवीन शर्मा आदि श्रद्धालु शामिल रहे। अर्वाचीन इंटर कालेज में श्रद्धालुुुओं ने गणपति महोत्सव में भगवान गणेश के जन्म से जुड़ी लघु नाटिका प्रस्तुत की। कलाकारों ने भगवान शिव पार्वती के पुत्र गणपति की बाल लीलाओं का मंचन किया। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, श्रद्धानंद पांचाल, डब्बू सभासद आदि मौजूद रहे।