फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा विसर्जन की निकाली यात्रा

विज्ञापन
जानसठ में मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
जानसठ। मोहल्ला मंगल स्थित शिव मंदिर से युवा सनातन धर्म प्रेमियों की ओर से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुर्गा की विसर्जन यात्रा का नगर में भ्रमण कराया गया। इसके बाद शुकतीर्थ में जाकर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन किया गया। बृहस्पतिवार को विजयदशमी के दिन अपराजिता देवी के रूप में मां भगवती की पूजा के उपरांत विसर्जन यात्रा निकाली गई। मुख्य रूप से पंडित हेमंत शर्मा, चिराग गोयल, शोभित गर्ग, अनंत शर्मा, अभिषेक गोयल, मन्नू गोयल, श्री ज्ञानेश्वर सेवादल के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एडवोकेट, राजू भैया, राजेश सैनी, प्रदीप पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, घरों में पूजा-अर्चना के बाद विधि विधान के साथ सांझी को विसर्जन किया गया। श्रद्धालु अपने वाहनों में धार्मिक गीत गाते हुए व नृत्य करते हुए सांझी लेकर गंगा बैराज पर पहुंचे, जहां सांझी का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें