बागपत में रविवार को गुफा मंदिर में पूजा करने के बाद महिला श्रद्घालु के टीका लगाते पुजारी
- फोटो : BAGHPAT
रविवार और चतुर्दशी होने के कारण मंदिर में हुई पूजा अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर कलां के निकट गुफा बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रविवार और चतुर्दशी होने के कारण दिनभर आवागमन रहा। दिल्ली और हरियाणा से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे।
रविवार को बाबा गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही। नवविवाहित दंपती और नवजात बच्चों को लेकर श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह करीब छह बजे से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और फरीदाबाद समेत अन्य क्षेत्र से श्रद्धालु भी पूजा अर्चना में शामिल हुए और मन्नतें मांगी। मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए सरूरपुर चौकी से पुलिस बल तैनात रहा। गुफा मंदिर के सामने वाहनों को हाइवे पर एक साइड से निकाला गया।
दुकानदारों की कोविड जांच कराई
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत और सरूरपुर कलां के स्वास्थ्य कर्मी मंदिर परिसर पहुंचे। प्रसाद और खेल-खिलौनों के दुकानदारों की कोविड जांच के लिए सैंपल लिए गए।
सोशल डिस्टेंस की अनदेखी
बागपत। श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान सोशल डिस्टेंस की अनदेखी रही। समाधि स्थल पर श्रद्धालु एक साथ खड़े नजर आए। मंदिर कमेटी बार-बार सामाजिक दूरी बनाने के लिए जागरूक करती रही, लेकिन लापरवाही दिखी।