फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिज्ञा नंद महाराज को श्रद्धालुओं ने चातुर्मास के लिए श्रीफल किए भेंट

विज्ञापन
खेकड़ा के श्रीशान्तिनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर मे आयोजित धर्म सभा मे प्रतिज्ञानंद महाराज से आशी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
प्रतिज्ञा नंद महाराज को श्रद्धालुओं ने चातुर्मास के लिए श्रीफल किए भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि प्रतिज्ञा नंद महाराज को श्रद्धालुओं ने चातुर्मास के लिए श्रीफल भेंट किया। धर्म सभा मे श्रद्धालुओं ने महाराज श्री से आशीर्वाद लेकर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि श्री विद्यानंद महाराज के परम शिष्य मुनि श्री प्रतिज्ञा नंद महाराज विराजमान है। शनिवार को धर्म सभा में महाराज श्री ने कहा कि स्वभाव और आचरण मनुष्य को आकर्षित करता है। किसी भी जगह का तीर्थ भूमि होना महत्वपूर्ण नहीं होता है। उस भूमि पर बैठकर तप करना महत्वपूर्ण है। संस्कृति का उत्थान और पतन मनुष्य के भावों पर निर्भर करता है। मनुष्य को धर्म की उपासना करनी चाहिए। धर्म के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है। उन्होंने मंदिर में चल रही बच्चों की धार्मिक पाठशाला की सराहना की। कहा कि जो संस्कार बच्चों को पाठशाला में दिए जाते हैं। आने वाले समय में वो संस्कार उनको प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे। इस दौरान नीतू जैन, कमलेश जैन, सरिता जैन, मधु जैन, खेकड़ा जैन समाज के प्रधान जिनेश जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, सुमेर जैन, प्रवीण जैन, अजेश जैन, मनोज जैन, मुनील जैन, सुरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, सतीश जैन, राजेश जैन, शिखर चंद जैन, प्रेमचंद, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें