फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्रीजी को चढ़ाए 16 अर्घ्य

विज्ञापन
श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर बडागांव मे श्रीसिद्व चक्रमहामंडल विध? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्ध चक्रमहामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर श्रीजी को 16 अर्घ्य चढ़ाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे नित्य नियम पूजन के साथ विधान शुरू हुआ। सर्वप्रथम भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और अमृतधारा कार्यक्रम हुआ। विधान में मंत्रीत जल और पीली सरसों से मंडप की शुद्धि की गई। कष्ट निवारक और आचार्य निमंत्रण की क्रियाएं हुईं। श्रद्धालुओं ने 16 अर्घ्य चढ़ाकर भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।
विधानाचार्य पंडित नमन जैन ने पूजा-अर्चना पूर्ण कराई। नमन जैन ने बताया कि इस विधान में जो सिद्ध भगवान बन चुके हैं, जो सिद्ध शिला पर विराजमान है। उनके गुणों का व्याख्यान है। 16 गुणों का गुणानुवाद कर पूजन किया गया। कहा कि जैन धर्म में अनेक प्रकार की पूजा का वर्णन है। जिसमें नैमित्तिक पूजा सर्वतोभद्र पूजा अष्टाहनिक पूजा आदि यह पर्व वर्ष में तीन बार आता है।
विज्ञापन

सभी श्रद्धालुओं को यह पूजन करना चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान सुभाष जैन, पंडित हंसराज जैन, दिनेश जैन, सम्यक जैन, अमित जैन, प्रवीन जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, राजेश जैन, विकास जैन, साहिल जैन, प्रदीप जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें