फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 26 Apr 2025 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन नृत्य करती महिला श्रद्धा
विज्ञापन
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल द्वारा शुक्रवार को संकीर्तन हुआ।
विज्ञापन

रात भर बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया गया। जागरण में मंडली ने श्रद्धालुओं को खाटू श्याम के भजनों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
जागरण का शुभारंभ सोनीपत धाम के प्रधान राकेश मित्तल व श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सारे गामा के विजेता एवं भजन सम्राट सुमित सैनी ने बाबा श्याम के भजन प्रस्तुत किए।
अयोध्या धाम से आई बंकू सिस्टर्स ने भी खाटू श्याम के भजन गाकर खूब वाहवाही लूटी।
जागरण में भजन गायकों और संगीत ग्रुप ने अपनी धुनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तेजी ब्रदर्स ने भजन सुनांदे ने, तैनू रोज रिझांदे ने बाबा श्याम मेहर करी आदि भजन सुनाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह को संकीर्तन के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंडल के अध्यक्ष प्रकाशवीर चौधरी, महामंत्री अमित चंदोरिया, कोषाध्यक्ष लविंद्र गोपाल, आकाश सेठी, गौरव गोयल, विवेक गोयल, श्याम सुंदर, कृष्ण प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें