फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 90 लाख रुपयोंे से गांवों में होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिलाना ब्लॉक के 12 गांवों में 90 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्र पंचायत निधि से बजट जारी कर दिया गया है और कार्यों के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। इन कार्यों में मुख्य रूप से नाली, नाला और मार्गों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक के कई गांवों में नाली व नाला निर्माण न होने से पानी निकासी नहीं हो पाती थी। गलियों में जलभराव होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों की शिकायत के बाद पिलाना ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत निधि से कार्य कराने के लिए निविदा जारी कर दी गई है। सलावतपुर खेड़ी गांव में दोनों तालाब तक नाला निर्माण, पुरामहादेव में नाला निर्माण, हबीबपुर नंगला गांव में नाली निर्माण, पिलाना में सीएचसी से तालाब तक नाला निर्माण, हरियाखेड़ा गांव में नाली निर्माण कराया जाएगा।
इनके अलावा हरियाखेड़ा गांव में इंटरलॉकिंग निर्माण, बाखरपुर बालैनी में हबीबपुर नंगला मार्ग से कब्रिस्तान तक इंटरलॉकिंग निर्माण, चमरावल गांव में नाली, बुढ़सैनी खड़ंजा निर्माण, कांसापुट्ठी, बसौद व नवादा गांव में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही बालैनी के संस्कृत विद्यालय में पाइप लाइन बिछाने, विद्युत कार्य भी किया जाएगा। बीडीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि निविदा जारी कर दी गई है और जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें