-मदर टरेसा एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण पर हुई प्रतियोगिता
बड़ौत। मदर टरेसा एकेडमी में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा 5 से 9 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग मेंं देवांश ने प्रथम, अभय कुमार ने द्वितीय और आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, स्वाति द्वितीय व मोनिका तृतीय रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की निर्देशिका सविता राणा, डायरेक्टर रूपेश राणा ने किया। प्रतियोगिता में स्कूल की निर्देशिका सविता राणा ने नमामि गंगे परियोजना को नदियों की स्वच्छता के लिए जरूरी बताते हुए केंद्र सरकार के प्रयास की सराहना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के बाद उनके संरक्षण पर बल दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या नरगिस रहीं। कक्षा छह में पढ़ने वाले देवांश प्रथम, कक्षा छह से अभय कुमार द्वितीय व कक्षा आठ से आदर्श तृतीय रहा।बालिका वर्ग में कक्षा नौ से साक्षी प्रथम, कक्षा पांच से स्वाति द्वितीय, कक्षा सात से मोनिका तृतीय रही। विजेताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।