देशपाल हत्याकांड का जल्द हो खुलासा
बड़ौत। देशपाल हत्याकांड का खुलासा कराएं जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को राम रहीम सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि बदरखा गांव के ईट भट्ठा व्यवसायी व रालोद नेता देशपाल पुत्र कालूराम निवासी बदरखा को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गत 7 जुलाई को गोलियां मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन अभी तक इस हत्याकांड में एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। यह पुलिस प्रशासन की नाकामी सिद्व करता है। ज्ञापन देने वालों में संजय पंवार, सत्यब्रहम तोमर, रोहित पंवार, अशोक कुमार, राहुल रावत, शीशपाल, अरविंद पंवार, देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।