फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख का क्रोध नियंत्रण मंत्र: गुरमीत बोले- राम का नाम जपने से छूमंतर हो जाता है गुस्सा, युवा पीढ़ी को दी ऐसी शिक्षा

Sat, 02 Jul 2022 08:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी बिनौली (बागपत)।

सार

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से युवा पीढ़ी और आमजन को गुस्से को काबू करने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का खानपान और रहन-सहन ऐसा हो गया कि उसे एक दम गुस्सा आ जाता है। कहा कि राम के नाम में वह शक्ति है, जो आपके गुस्से को नियंत्रण में कर देगी।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से युवा पीढ़ी और आमजन को गुस्से पर काबू पाने का मूलमंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि राम का नाम जपने से गुस्सा छूमंतर हो जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का खानपान और रहन-सहन ऐसा हो गया कि उन्हें एकदम गुस्सा आ जाता है। वह गुस्से में ऐसे कार्य कर बैठते हैं, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मोबाइल गेम बच्चों के लिए घातक है। इससे बच्चों में गुस्सा, नफरत व मारामारी की उत्तेजना पैदा होती है। उन्होंने बच्चों के लिए पहलवानी या तैराकी जैसे गेम बनाने की अपील की। जिनके खेलने से बच्चों के अंदर कंपटीशन की भावना पैदा होगी और देश का भविष्य सुनहरा होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खानपान, रहन-सहन, आत्मबल की कमी होना ही गुस्सा आने का कारण है, इसलिए अपने आत्मबल को बढ़ाने व मजबूत करने के लिए ईश्वर, ओम, हरि, अल्लाह वाहे गुरु, गौड़ का नाम जपना जरूरी है। राम के नाम में वह शक्ति है, जो आपके गुस्से को नियंत्रण में कर देगी। उन्होंने परिवार में लड़ाई झगड़ा हो जाने पर किसी एक सदस्य द्वारा चलो महाभारत कह देने पर झगड़ा करने वालों को हंसी छूट जाएगी और वह शांत हो जाएंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें