फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली फरलो, बरनावा के आश्रम में गुजारेगा सुकून के 50 दिन

Fri, 19 Jan 2024 07:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 50 दिन की फरलो मिली है। राम रहीम शनिवार को किसी भी समय बरनावा आश्रम पहुंच सकता है।
विज्ञापन
जेल में राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम छठी बार 50 दिन की फरलो पर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आ रहा है। इससे पहले भी वह गत वर्ष 21 दिन की फरलो पर आश्रम में रहा और यहां से 13 दिसंबर को सुनारिया जेल गया। डेरा प्रमुख शनिवार को बरनावा आश्रम में पहुंच सकता है।

विज्ञापन

 
गुरमीत सिंह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अब डेरा प्रमुख को छटी बार 50 दिन की फरलो मिली है। इससे पहले वह वर्ष 2022 में 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन, वर्ष 2023 में 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन की और 21 नवंबर को 21 दिन की फरलो पर आकर परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहा था। यहां से वह बीते वर्ष 13 दिसंबर को रोहतक की सुनारिया जेल गया। 

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत पुलिस प्रशासन द्वारा आचरण आख्या रिपोर्ट भेजने के बाद इस बार उसे 50 दिन की फरलो मिली है। वह शनिवार को किसी भी समय बरनावा आश्रम पहुच सकता है।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें