फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
24 मार्च से होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 29 हजार 752 छात्र-छात्राएं पंजीकृत
विज्ञापन

बेहतर कराई जा रही व्यवस्थाएं, कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 24 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर परीक्षा के लिए कुल 29 हजार 752 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इनमें इंटरमीडिएट में 14 हजार 572 और हाईस्कूल में 15 हजार 180 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षा नकलविहीन कराने व शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर कराने के निर्देश दिए है। परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर एक और कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
जारी किए जाएंगे कक्ष निरीक्षक व कर्मचारियों के ड्यूटी कार्ड
परीक्षा पारदर्शी बनाने के लिए कक्ष निरीक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी परिषद की ओर से लगाई जाएगी। इसके लिए विद्यालय वार शिक्षकों का नाम, विषय सहित अन्य ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का ब्यौरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 8790 6147 182 71 15180
इंटर 7663 5403 1080 426 14572
कुल 16453 11540 1262 497 29752
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। केंद्र व्यवस्थापकों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए है। कार्यालय में कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों के ड्यूटी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें