फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बनाया जाएगा डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला स्तर पर डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल तैयार कराया जाएगा। इस अस्पताल में केवल डेंगू से पीड़ित मरीजों का इलाज कराया जाएगा। अस्पताल शुरू करने के लिए शिफ्ट के अनुसार चिकित्सक व स्टॉफ नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। 23 लोगों में डेंगू और चार लोगों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। शासन के निर्देश पर डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर रही है और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू के मरीजों को भर्ती करने और इलाज के लिए जिला अस्पताल में दस बेड और सभी सीएचसी पर छह-छह बेड का वार्ड बनाया गया है। अब डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए पीकू-नीकू की तर्ज पर अलग से अस्पताल बनाया जाएगा। इस अस्पताल में शिफ्ट के अनुसार विशेषज्ञ और स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
वहीं, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने सोमवार को सीएमएस को जिला अस्पताल में डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अस्पताल में शिफ्टवार विशेषज्ञ और स्टाफ की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीज आने पर उसे समय पर इलाज दिया जा सके ।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीकू-नीकू की तर्ज पर डेंगू डेडिकेटिड अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल में शिफ्ट के अनुसार चिकित्सक और स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। सीएमएस को शासन के निर्देश भेज दिए है। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें